News Pratyaksh


बिहार के पटना में मैट्रिक परीक्षा से वंचित छात्रा ने अपनी जान दे दी. घटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के महाराजचक गांव की है. छात्रा का शव रेलवे ट्रैक के बगल में मिला है. मृतक पहचान कोमल कुमारी पिता मंटू यादव खरजमा के रूप में हुई है.मृतक के परिजनों ने बता

News Pratyaksh | Updated : Wed 18th Feb 2026, 12:36 pm

बिहार के पटना में मैट्रिक परीक्षा से वंचित छात्रा ने अपनी जान दे दी. घटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के महाराजचक गांव की है. छात्रा का शव रेलवे ट्रैक के बगल में मिला है. मृतक पहचान कोमल कुमारी पिता मंटू यादव खरजमा के रूप में हुई है.मृतक के परिजनों ने बताया कि छात्रा मंगलवार को मैट्रिक की परीक्षा देने बरनी स्थित परीक्षा केंद्र पर गई हुई थी. लेट से पहुंचने पर परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं करने दी गयी. कई बार विनती के बावजूद परीक्षा सेंटर में प्रवेश नहीं मिला, इसके बाद वह घर आ गयी. घर आने के बाद काफी तनाव में थी.परिजनों के अनुसार कपड़ा बदल कर घर से निकली थी. काफी देर तक घर नहीं आयी. शाम को खबर मिली कि एक लड़की का डेड बॉडी मिला है. पहचान की गयी तो कोमल कुमारी थी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी.बरहाल मृतक कोमल कुमारी के पिता मां बाहर मजदूरी करते हैं. देर शाम के तकरीबन 9:00 बजे उसकी नानी महाराजचक में रहती है, उनको किसी तरह से जानकारी मिली और पहचान हुई.