कार निर्माता कंपनी Nissan India ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अपनी किफायती सब-कॉम्पैक्ट MPV Nissan Gravite को भारतीय बाजार में उतार दिया है. Nissan-Renault के CMF-A प्लेटफॉर्म पर बनी नई Gravite, Renault Triber जैसी ही है.नई Gravite के डिजाइन की बात करें तो इसे सीधा और बॉक्सी लुक दिया गया है. कार में आगे की तरफ, टेक्सचर्ड पैटर्न वाली चौड़ी ब्लैक ग्रिल है, जिसके दोनों ओर स्वेप्ट-बैक हेडलैंप और पतले LED आइब्रो-स्टाइल एलिमेंट दिए गए हैं. फ्रंट बंपर में C-शेप के इंसर्ट देखने को मिलते हैं, जिनके दोनों तरफ कंट्रास्टिंग ऑरेंज एक्सेंट दिए गए हैं, साथ ही एक सेंट्रल एयर इनटेक भी है.साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां पर शानदार व्हील आर्च, रूफ रेल, बॉडी क्लैडिंग और डुअल-टोन एलॉय व्हील दिए गए हैं. कार के दरवाज़ों पर हल्के ग्राफिक एलिमेंट लगाए गए हैं, जो इसे देखने में अच्छा बनाते हैं. वहीं रियर प्रोफाइल में, MPV में रैपअराउंड टेललैंप हैं, जो एक ब्लैक ट्रिम स्ट्रिप से जुड़े हैं, और मैचिंग एक्सेंट डिटेलिंग के साथ एक बदला हुआ बंपर है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm