पटना में होली पर्व 2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने संयुक्त रूप से विधि-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है.पटना के कुल 607 स्थानों पर 109 वरीय दंडाधिकारियों के नेतृत्व में 659 दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. सशस्त्र बल और लाठी बल भी तैनात किए गए हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो.सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरा, वीडियो रिकॉर्डिंग और ड्रोन के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों की निगरानी की जा रही है. पटना सदर क्षेत्र में पांच गश्ती दल 24×7 पेट्रोलिंग करेंगे. क्विक रिस्पांस टीम (QRT), मोबाइल पार्टी और मोटरसाइकिल गश्ती दल भी पूरी तरह सक्रिय हैं. होली के दौरान नदी घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर निजी नाव परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. SDRF की सात टीमों को मोटर बोट, गोताखोर और बचाव उपकरणों के साथ तैनात किया गया है. सभी घाटों पर लाइफ जैकेट और अन्य सुरक्षा संसाधन उपलब्ध रखे गए हैं.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm