News Pratyaksh


नक्सलियों के खिलाफ सारंडा में चल रहे जोरदार अभियान के बीच एक बुरी खबर सामने आई है. तेज आंधी तूफान की वजह से सारंडा में एक पेड़ कोबरा के एक जवान पर जा गिरा. इस हादसे में कोबरा के जवान राकेश कुमार की मौत हो गई.सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में

News Pratyaksh | Updated : Wed 08th Apr 2026, 11:42 am
नक्सलियों के खिलाफ सारंडा में चल रहे जोरदार अभियान के बीच एक बुरी खबर सामने आई है. तेज आंधी तूफान की वजह से सारंडा में एक पेड़ कोबरा के एक जवान पर जा गिरा. इस हादसे में कोबरा के जवान राकेश कुमार की मौत हो गई.सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में खराब मौसम बड़ी बाधा बना हुआ है. मंगलवार देर रात तेज आंधी तूफान की वजह से बाबू डेरा कैंप के पास एक बड़ा पेड़ गिर गया. इस हादसे में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान राकेश कुमार बुरी तरह से घायल हो गए. बुधवार के अहले सुबह उन्हें हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान राकेश कुमार की मौत हो गई.
झारखंड पुलिस के आईजी अभियान डॉक्टर माइकल राज ने बताया कि सारंडा के बाबू डेरा कैंप के पास तेज आंधी-तूफान में एक पेड़ कैंप के पास गिर गया. इस हादसे में कोबरा के जवान राकेश कुमार की मौत हो गई.