झारखंड के नए लोकायुक्त को लेकर इसी हफ्ते अधिसूचना जारी होने की संभावना है। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री के असम चुनाव प्रचार से वापसी के साथ ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।नए लोकायुक्त के नाम पर 25 मार्च की बैठक में ही सहमति बन गई थी। लोकायुक्त के लिए
News Pratyaksh | Updated : Wed 08th Apr 2026, 11:42 am
झारखंड के नए लोकायुक्त को लेकर इसी हफ्ते अधिसूचना जारी होने की संभावना है। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री के असम चुनाव प्रचार से वापसी के साथ ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।नए लोकायुक्त के नाम पर 25 मार्च की बैठक में ही सहमति बन गई थी। लोकायुक्त के लिए झारखंड हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस अमिताभ गुप्ता का नाम लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, जब तक अधिसूचना जारी नहीं हो जाती, तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता है।
लोकायुक्त झारखंड का पद जून 2021 से खाली पड़ा हुआ है। इस पांच साल की अवधि में लोकायुक्त कार्यालय में भ्रष्टाचार से संबंधित 3000 से अधिक केस लंबित पड़े हैं। नए लोकायुक्त के सामने इन सभी कांडों के निष्पादन की चुनौती होगी।नए लोकायुक्त के आने के पूर्व कार्यालय की व्यवस्था दुरुस्त हो रही है। फाइलें व्यवस्थित की जा रहीं हैं। लिफ्ट की मरम्मत, बिजली के खराब उपकरणोंं को बदला जा रहा है। आरओ व अन्य बुनियादी सुविधाओं को अप-टू-डेट किया जा रहा है।यह कार्यालय पांच साल बाद सक्रिय होने जा रहा है। कार्यालय के अन्य पदाधिकारी व कर्मी भी इस बात से उत्साहित हैं कि अब उन्हें काम मिलेगा। फाइलों पर काम होगा और उनकी व्यस्तता भी बढ़ेगी।