बिहार के कटिहार में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां ट्रक की चपेट में आने से तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना मंगलवार की शाम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रोजीतपुर बाईपास के समीप की है. इस दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया
News Pratyaksh | Updated : Wed 08th Apr 2026, 11:59 am
बिहार के कटिहार में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां ट्रक की चपेट में आने से तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना मंगलवार की शाम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रोजीतपुर बाईपास के समीप की है. इस दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के अनुसार, भारतीय खाद्य निगम (FCI) का एक खाली ट्रक गलत दिशा से आ रहा था. इसी दौरान मनिहारी से कटिहार की ओर जा रहे बाइक सवार युवकों को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयावह थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और बाइक के परखच्चे उड़ गए.
मृतकों की पहचान नितेश कुमार उरांव, राजीव कुमार और राहुल के रूप में हुई है, जो आपस में चचेरे भाई थे. इस हादसे ने एक ही परिवार के कई घरों में मातम फैला दिया है. परिजन रंजीत कुमार ने बताया कि राहुल घटना वाले दिन ही गुजरात से घर लौटा था. वह अपने दोनों भाइयों को कटिहार स्टेशन छोड़ने जा रहा था, जहां से वे मजदूरी के लिए बाहर जाने वाले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. घर से निकले तीनों युवक कभी वापस नहीं लौट सके.