News Pratyaksh


बिहार के शिवहर जिले के फतेहपुर में एक सड़क दुर्घटना में स्थानीय पुलिस दारोगा श्यामलाल गंभीर रूप से घायल हो गए. तेज रफ्तार चारपहिया वाहन की अनियंत्रित टक्कर के कारण हुए इस हादसे में उनके पैर में कई जगहों पर फ्रैक्चर हो गया. घायल दारोगा को प्राथमिक उपचार के

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th Apr 2026, 12:14 pm
बिहार के शिवहर जिले के फतेहपुर में एक सड़क दुर्घटना में स्थानीय पुलिस दारोगा श्यामलाल गंभीर रूप से घायल हो गए. तेज रफ्तार चारपहिया वाहन की अनियंत्रित टक्कर के कारण हुए इस हादसे में उनके पैर में कई जगहों पर फ्रैक्चर हो गया. घायल दारोगा को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज देखकर मौजूद लोग हैरान रह गए.: सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने प्लास्टर या किसी उचित चिकित्सीय उपकरण की जगह टूटे हुए पैर को गत्ते (कार्टन) और सलाइन पाइप की मदद से बांध दिया. यह दृश्य देखकर अस्पताल में मौजूद लोग दंग रह गए. घायल दारोगा श्यामलाल ने बाद में बताया कि हादसा मधुबन मार्ग की मुख्य सड़क पर फतेहपुर के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर उनकी गाड़ी से टकरा गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी सदर अस्पताल पहुंच गए. इनमें ट्रैफिक डीएसपी भरत, लाइन डीएसपी, नगर थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह, इंस्पेक्टर मंजर आलम, सुनील कुमार झा, श्यामपुर भटहां थाना अध्यक्ष सुनील कुमार, पिपराही थाना अध्यक्ष उमाकांत सिंह और दारोगा नरेंद्र कुमार शामिल थे. पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में अस्पताल की खराब व्यवस्था को देखकर लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है. इस मामले पर जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने कहा कि घटना उनके संज्ञान में आते ही उन्होंने पूरी जानकारी ली और अपने स्तर पर जांच भी कराई. उन्होंने स्पष्ट किया कि बैंडेज के बाद टूटे पैर को सहारा देने के लिए कार्टन का उपयोग किया गया था. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था को सुधारने के संकेत भी दिए हैं.