News Pratyaksh


वैश्विक कॉरपोरेट जगत से रोजगार को लेकर एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है. मनोरंजन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वॉल्ट डिज्नी, क्लाउड कंप्यूटिंग की बड़ी कंपनी ओरेकल और बैंकिंग क्षेत्र के दिग्गज HSBC ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की कटौती का एलान किया है.एक

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th Apr 2026, 12:11 pm
वैश्विक कॉरपोरेट जगत से रोजगार को लेकर एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है. मनोरंजन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वॉल्ट डिज्नी, क्लाउड कंप्यूटिंग की बड़ी कंपनी ओरेकल और बैंकिंग क्षेत्र के दिग्गज HSBC ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की कटौती का एलान किया है.एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वॉल्ट डिज्नी आने वाले हफ्तों में लगभग 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसका सबसे ज्यादा असर कंपनी के 'मार्केटिंग डिवीजन' पर पड़ेगा. वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह योजना जोश डी'अमारो के मार्च में सीईओ पद संभालने से पहले ही तैयार कर ली गई थी.
डिज्नी के मुख्य विपणन अधिकारी (CMO) असद अयाज 'प्रोजेक्ट इमेजिन' के तहत कंपनी के मार्केटिंग ऑपरेशंस को सुव्यवस्थित करने और लागत घटाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, यह कटौती डिज्नी के कुल 2,31,000 कर्मचारियों के कार्यबल का 1 प्रतिशत से भी कम है, लेकिन यह कंपनी की बदलती प्राथमिकताओं को दर्शाता है.