भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की शानदार बढ़त के बाद गुरुवार को एक बार फिर मायूसी देखने को मिल रही है. भू-राजनीतिक तनाव की नई खबरों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, जिसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं.शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावटगुरुवार सुबह शेयर बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव देखा गया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) लगभग 560 अंक या 0.72% गिरकर 77,003 के स्तर पर आ गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) भी 182 अंक या 0.75% की गिरावट के साथ 23,815 के स्तर पर कारोबार करता दिखा.बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने ₹2,812 करोड़ के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹4,168 करोड़ की खरीदारी कर बाजार को सहारा देने की कोशिश की.बाजार विश्लेषकों का मानना है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए व्यापारियों को सतर्क रहना चाहिए. निवेशकों को सलाह दी गई है कि वे ऊंचे स्तरों पर आक्रामक खरीदारी से बचें और गिरावट के समय अच्छे शेयरों में धीरे-धीरे निवेश करें. हालांकि, इंडिया विक्स (VIX) में गिरावट यह संकेत दे रही है कि बाजार में घबराहट थोड़ी कम हुई है, लेकिन उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm