बिहार के लखीसराय जिले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम आज पूर्व डीएम मिथिलेश कुमार के एक साल चार महीने के कार्यकाल की विस्तृत जांच शुरू करने जा रही है. सूत्रों के अनुसार, कुछ खास लोगों की लिखित शिकायत के आधार पर पटना स्थित ईओयू कार्यालय ने यह फैसला लिया है. मिथिलेश कुमार 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और इससे पहले मध्याह्न भोजन योजना में बतौर अधिकारी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.ईओयू की टीम आज सुबह करीब दस बजे लखीसराय जिला अधिकारी के दफ्तर पहुंचने वाली है. टीम सर्वप्रथम डिप्टी कलेक्टर शशि भूषण कुमार से शस्त्र लाइसेंस संबंधी फाइलों की जांच करेगी. पिछले एक साल से अधिक समय की सभी शस्त्र लाइसेंस फाइलों को टीम बारीकी से खंगालेगी.जांच टीम इसके बाद खेल पदाधिकारी मिनाल रंजन से मुलाकात करेगी और कला, संस्कृति कार्यक्रमों तथा खेल से संबंधित सभी फाइलों और विभागीय कार्यप्रणाली की समीक्षा करेगी. टीम इन विभागों में हुए कार्यों की प्रक्रिया, पारदर्शिता और दस्तावेजों की जांच करेगी. जांच के दौरान धान खरीद प्रक्रिया और इससे जुड़े अहम दस्तावेजों की भी गहन छानबीन की जाएगी. सूत्रों का कहना है कि धान प्राप्ति से संबंधित रिकॉर्ड्स को विशेष रूप से देखा जाएगा. यह अभियान दो-तीन दिन या उससे अधिक समय तक चलने की आशंका जताई जा रही है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm