बिहार के सीतामढ़ी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और बेला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाया. इस दौरान दो ड्रग्स पैडलर को मौके पर दबोच लिया गया. कार्रवाई बेला थाना क्षेत्र के मझौलिया (मुजौलिया) गांव में की गई, जहां तस्करों के पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई.गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 108.64 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है. पुलिस के अनुसार इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹2 करोड़ 17 लाख बताई जा रही है. इस बड़ी मात्रा के बरामद होने से साफ संकेत मिलता है कि तस्कर सीमा पार से बड़े स्तर पर मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले गिरोह से जुड़े हो सकते हैं.छापेमारी के दौरान आरोपियों से 35 मोबाइल फोन, 3 डिजिटल तराजू, लगभग 2 लाख की नेपाली करेंसी और 2 लाख 13 हजार 800 की भारतीय करेंसी भी बरामद की गई. बरामद सामान से यह स्पष्ट होता है कि ये तस्कर न केवल ड्रग्स की खेप ले जा रहे थे, बल्कि संगठित तरीके से सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियां चला रहे थे.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm