राजधानी के महत्वपूर्ण इलाके में स्थित सचिवालय हाल्ट पर यात्री सुविधाओं की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों यात्री आवागमन करते हैं, बावजूद इसके मूलभूत सुविधाओं का अभाव यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रहा है। हाल्ट पर न तो पंखे की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की कोई सुविधा उपलब्ध है।दो प्लेटफार्म वाले इस हाल्ट पर 32 पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होता है। प्रतिदिन लगभग 300 से अधिक टिकटों की बिक्री होती है, जिससे यह स्पष्ट है कि यह हाल्ट यात्रियों के लिए कितना महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद यहां यात्री सुविधा के नाम पर लगभग कुछ भी नहीं है।गर्मी के मौसम में खुले प्लेटफार्म पर बिना पंखे और पानी के यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाल्ट तक पहुंचने के लिए मात्र दो छोटे-छोटे प्रवेश द्वार हैं, जिससे भीड़ के समय आवागमन में कठिनाई होती है। संकरे रास्ते व टूटी सीढ़ी से यात्रियों को प्लेटफार्म पर जाते हैं।आश्चर्य की बात यह है कि यहां हाल्ट के नाम का स्पष्ट बोर्ड तक नहीं लगा है, जिससे नए यात्रियों को पहचानने में परेशानी होती है। एक टिकट काउंटर तो है, लेकिन ट्रेन के आगमन और प्रस्थान की कोई सूचना प्रणाली उपलब्ध नहीं है। ट्रेनों के बारे में उद्घोषणा कभी कभार ही की जाती है।प्लेटफार्म संख्या एक का कुछ हिस्सा टूटने की स्थिति में है, जो सुरक्षा के लिहाज से खतरा पैदा करता है। रात्रि में भी यहां ट्रेनों का ठहराव होता है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर कोई ठोस व्यवस्था नहीं दिखती। केवल दो कर्मचारी यहां तैनात हैं, जो इतने बड़े यात्री दबाव के लिए अपर्याप्त हैं।इसके अलावा, प्लेटफार्म संख्या एक पर बनाए गए दो अस्थायी फेब्रिकेटेड शौचालय भी अब तक चालू नहीं हो सके हैं। इन शौचालयों में पानी और टंकी का कनेक्शन ही नहीं किया गया, जिसके कारण ये उपयोग के योग्य नहीं बन पाए हैं।

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm