News Pratyaksh


कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के पीछे बारिश मानों हाथ धोकर पड़ गई है। बारिश के कारण ईडन में पंजाब के विरुद्ध पिछला मैच धुल गया था और दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटने पड़े थे। अब गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध होने वाले मैच पर भी संकट के बादल मंडरा

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th Apr 2026, 12:31 pm

कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के पीछे बारिश मानों हाथ धोकर पड़ गई है। बारिश के कारण ईडन में पंजाब के विरुद्ध पिछला मैच धुल गया था और दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटने पड़े थे। अब गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध होने वाले मैच पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।कोलकाता में पिछले कई दिनों से शाम के वक्त कालबैसाखी की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। अगर यह मैच भी बारिश के कारण नहीं हो पाया तो फिर एक-एक अंक बंटेगा।इससे कोलकाता की आगे की राह बहुत मुश्किल हो सकती है। कोलकाता शुरुआती दोनों मैच हार चुका है। वहीं, लखनऊ ने अब तक दो मैच खेले हैं, जिनमें एक जीता व एक हारा है। दोनों टीमों के बीच अब तक छह मैच हुए हैं, जिनमें से लखनऊ ने चार व कोलकाता ने दो जीते हैं।