News Pratyaksh


#newspratyaksh #jharkhand जमशेदपुर के एनएमएल में औद्योगिक और रक्षा ढांचों को अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में वैज्ञानिकों ने एक सेमिनार का आयोजन किया : पूर्वी सिंहभूम में स्थित राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमें विभिन

News Pratyaksh | Updated : Fri 10th Apr 2026, 11:39 am
जमशेदपुर के एनएमएल में औद्योगिक और रक्षा ढांचों को अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में वैज्ञानिकों ने एक सेमिनार का आयोजन किया : पूर्वी सिंहभूम में स्थित राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमें विभिन्न क्षेत्र के वैज्ञानिक, वर्तमान समय में तकनीक और संसाधन पर चर्चा की. रक्षा और विज्ञान क्षेत्र के डॉ जी सतीश रेड्डी ने बताया की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों और वायुयान प्रणालियों में सुरक्षा से समझौता किए बिना संरचनात्मक आयु बढ़ाना बेहद जरूरी है.
जमशेदपुर के बर्मामाइंस क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (NML) में 'अभियांत्रिकीय उपकरणों की शेष आयु आकलन' (Remaining Life Assessment-RLA-2026) विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन हुआ. जिसमें देशभर से लगभग 150 शीर्ष वैज्ञानिक, उद्योग विशेषज्ञ, शिक्षाविद और नीति-निर्माता मशीनों की सुरक्षा और उम्र बढ़ाने की उन्नत तकनीकों पर चर्चा की.