बिहार के बक्सर जिले में ड्राई स्टेट की सच्चाई एक बार फिर सामने आ गई है. ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रात के अंधेरे में चल रही हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी का भंडाफोड़ किया. इस कार्रवाई में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कनीय विद्युत अभियंता समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया. मौके से अवैध देसी राइफल, भारी नगदी और विदेशी शराब की कई बोतलें बरामद हुई हैं.पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य को गुप्त सूचना मिली थी कि ब्रह्मपुर चौराहा के पास एक कमरे में कुछ लोग शराब पार्टी कर रहे हैं और उनके पास हथियार भी हो सकता है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी. रात के अंधेरे में अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया.गिरफ्तार किए गए आरोपियों में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कनीय विद्युत अभियंता अमित कुमार राय भी शामिल हैं. अन्य आरोपी रामेश्वरनाथ तिवारी, सुधांशु रंजन, अमित कुमार पांडेय, संजय साह और प्रियांशु मिश्रा हैं. जांच में पता चला कि कुछ आरोपी मौके पर शराब पी रहे थे. पुलिस ने कमरे से विदेशी शराब की कई बोतलें जब्त की.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm