बेगूसराय में जमीन विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया है. जोकिया-रसलपुर बहियार में गेहूं कटनी के दौरान हुई गोलीबारी में घायल किसान उपेंद्र चौधरी की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर जोकिया बहियार का है, जहां 6 अप्रैल को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई थी. इस दौरान रसलपुर निवासी किसान उपेंद्र चौधरी को गोली लग गई थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना के बाद उन्हें पहले बेगूसराय सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया था. इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ती गई और आखिरकार उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि करीब साढ़े नौ बीघा जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm