बिहार के नालंदा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक इंटर की छात्रा (17 वर्ष) से हथियार के बल पर कथित दुष्कर्म के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना नालंदा थाना क्षेत्र के एक गांव की है. मृतका ने हाल ही में इंटर की परीक्षा सेकंड डिवीजन में पास की थी, वो अपने पांच बहनों में सबसे छोटी थी. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात को पीड़िता कथित तौर पर दुष्कर्म के सदमे और पीड़ा से उबर नहीं पाई और वारदात के करीब 12 घंटे बाद खुदकुशी कर ली. छात्रा के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक पूर्व वार्ड कमिश्नर के बेटे पर इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है. इस दौरान परिवार ने बच्ची को रोते देखा, परिवार के पूछने पर उसने पूरी बात बताई. तभी आरोपी युवक ने पिस्टल दिखाते हुए परिजनों को धमकाया और कहा कि अगर वारदात की जानकारी किसी को दी तो पूरे परिवार की हत्या कर दी जाएगी.परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के बाद आरोपी का पिता भी वहां पहुंचा और इज्जत का हवाला देकर मामले को दबाने का दवाब बनाया गया. मृतका के रिश्तेदार ने बताया कि, पूर्व में वार्ड कमिश्नर के चुनाव में रंजिश के कारण आरोपी पक्ष उनसे खुन्नस रखता था.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm