News Pratyaksh


मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र के श्री राम जानकी मंदिर, रोहुआ मठ के महंत को कुछ स्थानीय दबंगों ने डरा-धमकाकर भगा दिया है. इससे नाराज लोगों ने रोहुआ मठ के निकट पूसा-मुजफ्फरपुर मार्ग को बांस-बल्ली लगा कर जाम कर दिया. स्थानीय लोगों ने मठ के पास सड़क जाम क

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th Apr 2026, 11:13 am

मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र के श्री राम जानकी मंदिर, रोहुआ मठ के महंत को कुछ स्थानीय दबंगों ने डरा-धमकाकर भगा दिया है. इससे नाराज लोगों ने रोहुआ मठ के निकट पूसा-मुजफ्फरपुर मार्ग को बांस-बल्ली लगा कर जाम कर दिया. स्थानीय लोगों ने मठ के पास सड़क जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. जिसके बाद अंचलाधिकारी और मुशहरी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और आरोपियो के खिलाफ कारवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद भी देर रात को जाम समाप्त हुआ.