विजनरी प्रोड्यूसर और फिल्म मेकर नमित मल्होत्रा लेकर आ रहे हैं रामायण:
News Pratyaksh | Updated : Thu 02nd Apr 2026, 11:26 am
विजनरी प्रोड्यूसर और फिल्म मेकर नमित मल्होत्रा लेकर आ रहे हैं रामायण: पार्ट 1. यह दो हिस्सों में बंटी एक बहुत बड़ी सिनेमैटिक फिल्म है, जो दुनिया के सबसे महान महाकाव्यों में से एक से प्रेरित है. शुरुआत से ही, त्रिदेव तीनों लोकों पर राज करते हैं (ब्रह्मा - जो सृष्टि रचते हैं, विष्णु - जो रक्षा करते हैं और शिव - जो परिवर्तन लाते हैं) जब स्वर्ग और धरती पर हलचल बढ़ने लगती है और सब कुछ बिगड़ने लगता है, तब त्रिदेवों में से एक, भगवान विष्णु संतुलन बनाए रखने के लिए एक अवतार के रूप में धरती पर आते हैं.अपनी असलियत और रावण के सामने खड़े होने वाले इकलौते योद्धा के रूप में अपने मकसद से अनजान, राम 'धर्म' (फर्ज सबसे ऊपर) की मूरत हैं. वो अपने समय के सबसे महान मानव वंश अयोध्या के सबसे लाडले राजकुमार हैं. राम अपनी प्यारी पत्नी सीता (साई पल्लवी) और वफादार भाई लक्ष्मण (रवि दुबे) के साथ सम्मान और सादगी भरी जिंदगी जीने की कोशिश करते हैं, लेकिन तभी किस्मत एक ऐसा मोड़ लेती है कि उन्हें वनवास जाना पड़ता है और रावण के साथ एक ऐसी भीषण जंग की तरफ बढ़ना पड़ता है, जो देवताओं और इंसानों दोनों की तकदीर तय करेगी.रामायण भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जो दुनिया भर के दिग्गज कलाकारों को उन किरदारों को निभाने के लिए साथ ला रही है जिन्होंने सदियों से कहानियों को एक नई पहचान दी है. फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी स्टार कास्ट है, रणबीर कपूर और यश (जो रामायणम् के प्रोड्यूसर भी हैं). भारतीय सिनेमा के ये दो सबसे बड़े और प्रभावशाली सितारे पहली बार एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आएंगे. इन दोनों की ग्लोबल फैन फॉलोइंग और स्टार पावर जबरदस्त है। इनका साथ आना सिनेमा का एक ऐसा दुर्लभ पल है, जो अपनी भव्यता और असर से सबको हैरान कर देगा.
इस बार, विष्णु ने राम (रणबीर कपूर) के रूप में जन्म लिया है, जो एक ऐसे राजकुमार है, जिनका मकसद दुनिया में व्यवस्था बहाल करना है. उनके सामने खड़ा है सबसे शक्तिशाली, विद्वान, अजेय और अमर राक्षस राज रावण (यश), जिसे खुद त्रिदेवों का आशीर्वाद मिला हुआ है. उसका घमंड और बदले की आग इतनी खतरनाक है कि वह पूरे ब्रह्मांड को हिला कर रख सकती है.