भारतीय शेयर बाजारों के लिए आज का दिन 'ब्लैक थर्सडे' जैसा साबित हुआ. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पश्चिम एशिया के संघर्ष को लेकर दिए गए कड़े बयानों और किसी स्पष्ट शांति रोडमैप की कमी ने वैश्विक स्तर पर निवेशकों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया. इसका सीधा असर दलाल स्ट्रीट पर देखने को मिला, जहाँ बाजार खुलते ही निवेशकों के अरबों रुपये डूब गए.गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सूचकांक सेंसेक्स 872 अंक की गिरावट के साथ 72,262 पर खुला, लेकिन कारोबार आगे बढ़ने के साथ यह और भी नीचे चला गया. शुरुआती एक घंटे के भीतर ही सेंसेक्स में 1,490 अंकों (2.04%) की भारी गिरावट दर्ज की गई. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 भी 1.31% या 300 अंकों की गिरावट के साथ 22,383 के स्तर पर खुला. बाजार में बढ़ती घबराहट के कारण वोलैटिलिटी इंडेक्स (India VIX) 5% से ज्यादा उछलकर 26.27 के खतरनाक स्तर पर पहुँच गया.बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली. बैंकिंग, ऑटो, आईटी, रियल्टी और मेटल सेक्टर के सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. निफ्टी के प्रमुख शेयरों में सन फार्मा, इंडिगो, एशियन पेंट्स, श्रीराम फाइनेंस, एक्सिस बैंक और ट्रेंट को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ.बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक पश्चिम एशिया से शांति के संकेत नहीं मिलते, बाजार इसी तरह 'इवेंट-ड्रिवन' बना रहेगा. हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की ओर से खरीदारी की कोशिश जारी है, लेकिन वैश्विक अस्थिरता के सामने यह नाकाफी साबित हो रही है. फिलहाल निवेशकों को सतर्क रहने और कच्चे तेल की कीमतों पर नजर रखने की सलाह दी जा रही है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm