News Pratyaksh


#newspratyaksh #bihar #SchoolTimetable बिहार में भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों की समय सीमा में बदलाव का आदेश जारी किया है. नए आदेश के मुताबिक, प्रदेश में 6 अप्रैल से राज्य के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्

News Pratyaksh | Updated : Sat 04th Apr 2026, 10:30 am
बिहार में भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों की समय सीमा में बदलाव का आदेश जारी किया है. नए आदेश के मुताबिक, प्रदेश में 6 अप्रैल से राज्य के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय मार्निंग शिफ्ट में संचालित होंगे. वहीं जिन विद्यालयों में जगह की कमी के कारण दो शिफ्टों में पढ़ाई होती है, उनके संचालन के संबंध में निर्णय लेने का अधिकार जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) को सौंपा गया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से सभी जिलाधिकारियों (DM) को यह अधिकार दिया गया है कि वे अपने जिले की स्थानीय परिस्थितियों और गर्मी की तीव्रता को देखते हुए विद्यालय संचालन की अवधि में संशोधन कर सकते हैं.