राजधानी के परसा थाना क्षेत्र से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां तीन वर्ष की एक मासूम बच्ची के साथ घिनौनी घटना की गई। इसे चाचा ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में चाचा समेत दो को गिरफ्तार किया है। बच्ची काे एम्स में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि बीती रात बच्ची का चाचा उसे अपने साथ गोद में उठाकर ले गया था। एक स्थान पर ले जाकर उसने अन्य नशेड़ी साथियों के साथ बच्ची के साथ गंदा काम किया। इसके बाद बच्ची को गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए। इधर काफी देर तक बच्ची के नहीं मिलने पर स्वजनों ने खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद बच्ची गंभीर हालत में मिली। उसके शरीर पर काफी जख्म हैं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वजनों के बयान के आधार पर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। दो आरोपितों को पकड़ा गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। घटना में कितने लोग शामिल थे, इसका पता लगाया जा रहा है।

कोयला तस्करों के खिलाफ सीसीएल प्रबंधन और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया है. गुरुवार की सुबह चलाये गए अभियान के दौरान कोयला तस्करी में इस्तेमाल की गई 16 बाइकें जब्त की गई है. यह कार्रवाई सीसीएल के कबरीबाद माइंस के अंदर हुई है. बताया जाता है कि हर रात को सी
Thu 23rd Apr 2026, 12:38 pm
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), नई दिल्ली के विशेष पर्यवेक्षक प्रोफेसर कन्हैया त्रिपाठी ने 22 अप्रैल को रांची विश्वविद्यालय का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने रांची वीमेंस कॉलेज सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और छात्रों व शिक्षकों स
Thu 23rd Apr 2026, 12:38 pm
रांची रेल मंडल के सिल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत किता और जोन्हा रेलवे स्टेशन के बीच एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही सिल्ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई
Thu 23rd Apr 2026, 12:29 pm
बिहार के मोतिहारी जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार रात अवैध सट्टेबाजी के एक बड़े काउंटर पर छापा मारा है. रेलवे ढाला के पास संचालित इस सटही काउंटर से पुलिस को 43 लाख 45 हजार भारतीय रुपये और करीब ढाई लाख नेपाली रुपये बरामद हुए. मौके से एक व्य
Thu 23rd Apr 2026, 12:26 pm
पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में होने वाले मतदान की प्रक्रिया गुरुवार सुबह 7 बजे से भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुरू कराया गया. बूथों पर सबसे पहले मॉक पोल हुई और उसके बाद मतदान चालू हुआ. पहला फेज में हो रहे मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह और उमंग दे
Thu 23rd Apr 2026, 12:25 pm