बिहार के बाहुबली जदयू विधायक अनंत सिंह ने अपने पूर्व प्रतिद्वंद्वी और बिहार केसरी के नाम से मशहूर विवेका पहलवान की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर नदवां गांव में भव्य अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया. इस प्रतियोगिता में देश-विदेश के पहलवानों ने अपनी ताकत और दांव-पेंच का लोहा मनवाया. भारतीय पहलवानों ने विदेशी खिलाड़ियों को मात्र मिनटों में चित कर अपना जलवा बिखेरा. पूरे कार्यक्रम के दौरान नदवां गांव में उत्साह का माहौल छाया रहा.प्रतियोगिता का सबसे रोमांचक मुकाबला महाराष्ट्र के शिवा उर्फ कलुआ पहलवान और ईरान के हामिद के बीच हुआ. दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. अंत में शिवा ने शानदार दांव-पेंच लगाकर ईरानी पहलवान को चित कर दिया. इस मुकाबले को देख दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया और तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही.दूसरा खास मुकाबला भारत के जोंटी गुर्जर और ईरानी पहलवान इरफान के बीच देखने को मिला. जोंटी की फुर्ती और दांव-पेंच के सामने ईरानी पहलवान ज्यादा देर नहीं टिक पाए. वे चकमा खाकर मिनटों में ही हार गए. जोंटी गुर्जर की इस शानदार जीत ने उन्हें कुश्ती का हीरो बना दिया. विजेता पहलवानों को एक-एक लाख रुपये नगद इनाम और ट्रॉफी प्रदान की गई.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm