News Pratyaksh


#newspratyaksh #bihar सीवान में बीती रात अचानक लगी भीषण आग ने बाजार में हड़कंप मचा दिया. आग लगने से पांच करकटनुमा दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना हसनपुरा थाना क्षेत्र के उसरी बाजार की है. बताया जा

News Pratyaksh | Updated : Mon 06th Apr 2026, 11:46 am
सीवान में बीती रात अचानक लगी भीषण आग ने बाजार में हड़कंप मचा दिया. आग लगने से पांच करकटनुमा दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना हसनपुरा थाना क्षेत्र के उसरी बाजार की है. बताया जा रहा है कि देर रात उसरी बाजार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक के बाद एक कुल पांच दुकानें इसकी चपेट में आ गईं.इन दुकानों में किराना दुकान समेत अन्य छोटे व्यवसाय के दुकान शामिल थे,जो पूरी तरह जलकर राख हो गए.आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, हालांकि स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया.घटना के दौरान बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.फिलहाल इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.