अगर आप टेक वर्ल्ड की ख़बरों पर नज़र रखते हैं तो अभी तक आपको पता चल गया होगा कि आईफोन बनाने वाली दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों में से एक एप्पल की सीईओ बदलने वाले हैं. पिछले कई सालों से एप्पल के सीईओ टिम कुक थे, लेकिन 1 सितंबर 2026 से एप्पल के सीईओ John Ter
News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Apr 2026, 11:06 am
अगर आप टेक वर्ल्ड की ख़बरों पर नज़र रखते हैं तो अभी तक आपको पता चल गया होगा कि आईफोन बनाने वाली दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों में से एक एप्पल की सीईओ बदलने वाले हैं. पिछले कई सालों से एप्पल के सीईओ टिम कुक थे, लेकिन 1 सितंबर 2026 से एप्पल के सीईओ John Ternus होंगे. एप्पल ने आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान कर दिया है. अब एप्पल के नए सीईओ अपनी नई जिम्मेदारियां लेकर आएंगे.
दिलचस्प बात यह है कि उनका कार्यकाल शुरू होते ही एप्पल का सबसे बड़ा सालाना लॉन्च इवेंट होने वाला है, जहां कई नए प्रोडक्ट्स पेश किए जा सकते हैं. आइए हम आपको बताते हैं कि एप्पल के नए सीईओ के शुरुआती दौर में एप्पल कौन-कौन से प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकता है.
इसमें सबसे ज्यादा चर्चा आईफोन की नई सीरीज को लेकर है, जो उनके द्वारा अपना पद संभालने के तुरंत बाद लॉन्च होगी. इस बार एप्पल कुछ बड़े बदलावों के साथ नए मॉडल्स को पेश कर सकता है, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा फोल्डेबल फोन्स की हो रही है. हालांकि, अभी तक इस बात की पक्की जानकारी नहीं मिली है कि एप्पल अपनी अगली आईफोन सीरीज के साथ ही पहले फोल्डेबल आईफोन को भी लॉन्च करेगा या नहीं, लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल सितंबर के महीने में फोल्डेबल आईफोन का इंतजार खत्म हो सकता है. अगर ऐसा होता है, तो यह एप्पल के इतिहास का एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम होगा, जो नए सीईओ के शुरुआती कार्यकाल में आएगा