News Pratyaksh


रांची में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है. तेज धूप और तपती सड़कों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. ऐसे में राहत की तलाश में लोग अब एक बार फिर पुराने और देसी उपायों की ओर लौट रहे हैं और यही वजह है कि सड़कों के किनारे घड़ों का बाजार सजने लगा है. लोग घड़ा

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Apr 2026, 11:09 am

रांची में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है. तेज धूप और तपती सड़कों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. ऐसे में राहत की तलाश में लोग अब एक बार फिर पुराने और देसी उपायों की ओर लौट रहे हैं और यही वजह है कि सड़कों के किनारे घड़ों का बाजार सजने लगा है. लोग घड़ा खरीदकर अपने घर ले जा रहे हैं, क्योंकि लोगों का मानना है कि फ्रिज में रखा पानी गले को खराब कर सकता है, जबकि घड़े का पानी गले के लिए नुकसानदायक नहीं होता. वहीं, दुकानदारों का कहना है कि इस बार घड़े की मांग काफी तेज हो गई है और लोग फ्रिज के बजाय घड़े का उपयोग करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं.