News Pratyaksh


पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में होने वाले मतदान की प्रक्रिया गुरुवार सुबह 7 बजे से भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुरू कराया गया. बूथों पर सबसे पहले मॉक पोल हुई और उसके बाद मतदान चालू हुआ. पहला फेज में हो रहे मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह और उमंग दे

News Pratyaksh | Updated : Thu 23rd Apr 2026, 12:25 pm
पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में होने वाले मतदान की प्रक्रिया गुरुवार सुबह 7 बजे से भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुरू कराया गया. बूथों पर सबसे पहले मॉक पोल हुई और उसके बाद मतदान चालू हुआ. पहला फेज में हो रहे मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह और उमंग देखा गया.
सुबह से ही लोग अपने-अपने घरों से निकलकर बूथों पर पहुंचे और मतदान किया. मतदान चल रहे बूथों पर केंद्रीय वाहिनी सुरक्षा का कमान संभाले हुए है तो राज्य की पुलिस गश्ती के साथ-साथ बूथों पर पहुंचने वाले मतदाताओं को बूथों तक पहुंचाने, व्यवस्थित ढंग से कतार लगाने में सहयोग कर रही है. मतदान को लेकर बूथों पर सबसे ज्यादा महिला एवं बुजुर्ग मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिला.