News Pratyaksh


कोयला तस्करों के खिलाफ सीसीएल प्रबंधन और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया है. गुरुवार की सुबह चलाये गए अभियान के दौरान कोयला तस्करी में इस्तेमाल की गई 16 बाइकें जब्त की गई है. यह कार्रवाई सीसीएल के कबरीबाद माइंस के अंदर हुई है. बताया जाता है कि हर रात को सी

News Pratyaksh | Updated : Thu 23rd Apr 2026, 12:38 pm
कोयला तस्करों के खिलाफ सीसीएल प्रबंधन और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया है. गुरुवार की सुबह चलाये गए अभियान के दौरान कोयला तस्करी में इस्तेमाल की गई 16 बाइकें जब्त की गई है. यह कार्रवाई सीसीएल के कबरीबाद माइंस के अंदर हुई है.
बताया जाता है कि हर रात को सीसीएल माइंस के अंदर बाइक के साथ कोयला तस्कर घुस जाते हैं. न सिर्फ माइंस से कोयला की चोरी करते हैं बल्कि उत्पादन भी ठप कर दिया जाता है. ऐसी ही हरकत गुरुवार की सुबह लगभग 3 बजे की गई. दर्जनाधिक बाइक के साथ तस्कर माइंस में दाखिल हो गए.इसकी सूचना सीसीएल सुरक्षा विभाग ने जीएम गिरीश कुमार राठौर के साथ परियोजना पदाधिकारियों गोपाल सिंह मीणा को दी. सूचना पर पीओ ने तुरंत ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो को दी. इसके बाद पुलिस और सीसीएल की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा. इस छापेमारी में 16 बाइक जब्त की गई. हालांकि तस्कर भागने में सफल रहे. अब इन बाइक के सहारे तस्करों की पहचान में पुलिस और प्रबंधन जुटी है.