News Pratyaksh


#newspratyaksh #bihar #cyberfraud बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में साइबर अपराध की एक बड़ी घटना सामने आई है. पुलिस ने 67 लाख रुपये की ठगी के मामले में गिरोह के मास्टरमाइंड को उसके बेटे के साथ गिरफ्तार कर लिया. हैरानी की बात यह है कि गिरोह का सरगना बिहार सरकार

News Pratyaksh | Updated : Mon 27th Apr 2026, 10:44 am
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में साइबर अपराध की एक बड़ी घटना सामने आई है. पुलिस ने 67 लाख रुपये की ठगी के मामले में गिरोह के मास्टरमाइंड को उसके बेटे के साथ गिरफ्तार कर लिया. हैरानी की बात यह है कि गिरोह का सरगना बिहार सरकार का सेवानिवृत्त सांख्यिकी अधिकारी निकला. इस सफलता से साइबर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है.
गzरफ्तार आरोपियों की पहचान 60 वर्षीय प्रियरंजन शर्मा और उनके पुत्र अनंत अमीष के रूप में हुई है. दोनों को पटना के राजीव नगर स्थित उनके आवास से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने मौके से 23,900 रुपये नकद, एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, 19 बैंक पासबुक, चेकबुक, चार मुहर और एक पेन ड्राइव समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं.