News Pratyaksh


सदर प्रखंड के कुम्हरगड़िया एवं बजटो में गोलगप्पा खाने से बीमार हुए लोगों का हाल देर रात तक डीसी रामनिवास यादव लेते रहे. रात में ही डीसी के साथ एसडीएम श्रीकांत विस्पुते के साथ एसडीपीओ जीतबाहन उरांव गांव पहुंचे. यहां घरों में जिन मरीजों का इलाज चल रहा था, उन

News Pratyaksh | Updated : Mon 27th Apr 2026, 12:31 pm
सदर प्रखंड के कुम्हरगड़िया एवं बजटो में गोलगप्पा खाने से बीमार हुए लोगों का हाल देर रात तक डीसी रामनिवास यादव लेते रहे. रात में ही डीसी के साथ एसडीएम श्रीकांत विस्पुते के साथ एसडीपीओ जीतबाहन उरांव गांव पहुंचे. यहां घरों में जिन मरीजों का इलाज चल रहा था, उन सभी लोगों के घरों पर डीसी पहुंचे और मुलाकात की. साथ में आए चिकित्सक को डीसी ने आवश्यक निर्देश दिए. वहीं, ग्रामीणों को समझाया कि गर्मी के दौरान किस तरह का परहेज करना है और कैसे बचाव करना है.
गांव पहुंचे डीसी के समक्ष ग्रामीणों ने एम्बुलेंस की भी शिकायत की. ग्रामीणों ने बताया कि 108 में फोन करने के बाद एम्बुलेंस काफी देर से पहुंचा और इसके बाद एम्बुलेंस के ड्राइवर एक साथ कई मरीजों को ले जाने को तैयार ही नहीं थे. ऐसे में निजी वाहन से मरीजों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. डीसी ने इस मामले को भी गंभीरता से लिया.