News Pratyaksh


#newspratyaksh #bihar पूर्णिया के अमौर थाना के बालूगंज गांव में ससुराल वालों की प्रताड़ना से आहत एक महिला ने अपने मायके में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना के बाबत मृतका की मां ने कहा कि सुलोचना की शादी 2020 ईस्वी में अमौर थाना के बागधर निवासी सु

News Pratyaksh | Updated : Sat 25th Apr 2026, 12:34 pm
पूर्णिया के अमौर थाना के बालूगंज गांव में ससुराल वालों की प्रताड़ना से आहत एक महिला ने अपने मायके में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना के बाबत मृतका की मां ने कहा कि सुलोचना की शादी 2020 ईस्वी में अमौर थाना के बागधर निवासी सुजीत के साथ की गई थी. उसके दो बच्चे भी हैं. पति और सास ससुर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और दहेज की मांग करते थे. जिस कारण वह काफी दिनों से अपने मायके में रहने लगे. इसके बावजूद पति अक्सर फोन कर उसे धमकी देता था, इससे आहत होकर सुलोचना ने अपने मायके में ही फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. सूचना मिलते ही अमौर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.