News Pratyaksh


#newspratyaksh #BSNL सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए नए-नए प्रीपेड प्लान लेकर आती रहती है। हाल ही में अब कंपनी ने अपने एक और जबरदस्त प्लान के बारे में बताया है जो किफायती लॉन्ग वैलिडिटी प्लान है। इस प्लान की कीमत 997 रुपये है और इस प्लान

News Pratyaksh | Updated : Thu 30th Apr 2026, 11:40 am
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए नए-नए प्रीपेड प्लान लेकर आती रहती है। हाल ही में अब कंपनी ने अपने एक और जबरदस्त प्लान के बारे में बताया है जो किफायती लॉन्ग वैलिडिटी प्लान है। इस प्लान की कीमत 997 रुपये है और इस प्लान में कंपनी लंबी वैलिडिटी के साथ रोजाना डेटा और कॉलिंग की सुविधा दे रही है।ये प्लान उन ग्राहकों के लिए खास बन जाता है जो बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं। चलिए इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स पर एक नजर डालते हैं।BSNL के इस जबरदस्त प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 150 दिनों की लंबी वैलिडिटी है। इसका मतलब है कि एक बार रिचार्ज कराने के बाद आपको करीब 5 महीने तक किसी तरह की टेंशन लेने की जरूरत नहीं रहेगी। इतना ही नहीं इस प्लान में हर रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। ये ज्यादा इंटरनेट यूज करने वाले ग्राहकों के लिए भी बेस्ट प्लान हो सकता है।