शहर में यातायात को सुगम और जाममुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने एयरपोर्ट पहुंच मार्ग पर बड़ा निर्णय लिया है। एयरपोर्ट के बाहर अब गाड़ियों का जमावड़ा नहीं लगेगा।पहले हर दिन सैकड़ों गाड़ियां जहां तहां लगी रहती थी। हिनू चौक से हेथु चौक तक के पूरे मार्ग
News Pratyaksh | Updated : Fri 01st May 2026, 12:38 pm
शहर में यातायात को सुगम और जाममुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने एयरपोर्ट पहुंच मार्ग पर बड़ा निर्णय लिया है। एयरपोर्ट के बाहर अब गाड़ियों का जमावड़ा नहीं लगेगा।पहले हर दिन सैकड़ों गाड़ियां जहां तहां लगी रहती थी। हिनू चौक से हेथु चौक तक के पूरे मार्ग को नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया गया है। यह फैसला भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, बिरसा मुंडा विमानपत्तन, रांची से प्राप्त पत्र के आधार पर गठित समिति के स्थलीय निरीक्षण के बाद लिया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इस मार्ग पर अनियंत्रित पार्किंग के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती है, जिससे आम लोगों और यात्रियों को भारी असुविधा होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।निर्णय के तहत संतोषी माता मंदिर, हिनू से लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र रांची होते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कैंप तक सड़क के दोनों किनारों पर वाहनों की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस मार्ग पर वाहन खड़ा न करें और रांची एयरपोर्ट परिसर में उपलब्ध निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।