जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जियलगोरा के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.
धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जियलगोरा क
News Pratyaksh | Updated : Mon 04th May 2026, 12:11 pm
जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जियलगोरा के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.
धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जियलगोरा के समीप एक ऑटो और ट्रेलर के बीच हुई जोरदार टक्कर ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. इस हादसे में ऑटो में सवार राजमणि देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत छह लोग घायल हो गए हैं. घायल सभी लोग बोकारो जिले के चंदनकियारी थाना क्षेत्र के अमलाबाद के रहने वाले हैं.बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य सासाराम-डेहरी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे और धनबाद स्टेशन से ट्रेन पकड़ने जा रहे थे. घटना में घायल परिवार के मुखिया परमेश्वर ठाकुर, जिन्हें सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं, फिलहाल एसएनएमएमसीएच में इलाजरत हैं.उन्होंने बताया कि जियलगोरा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में बैठे लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे. ऑटो में परमेश्वर ठाकुर की पत्नी राजमणि देवी, भाई का बेटा कृष्ण कुमार ठाकुर, भाई की पत्नी मौसम कुमारी और नतनी सोनम सुमन सवार थे.