News Pratyaksh


एक घर सिर्फ ईंट, सीमेंट और सरिया से नहीं बनता, उसमें किसी परिवार की पूरी उम्र की कमाई, सपने, संघर्ष और आने वाली पीढ़ियों की उम्मीदें जुड़ी होती हैं. कोई अपनी नौकरी की बचत जोड़ता है, कोई गहने बेचता है, कोई कर्ज लेकर चार दीवारें खड़ी करता है ताकि बुढ़ापे मे

News Pratyaksh | Updated : Sat 02nd May 2026, 12:11 pm
एक घर सिर्फ ईंट, सीमेंट और सरिया से नहीं बनता, उसमें किसी परिवार की पूरी उम्र की कमाई, सपने, संघर्ष और आने वाली पीढ़ियों की उम्मीदें जुड़ी होती हैं. कोई अपनी नौकरी की बचत जोड़ता है, कोई गहने बेचता है, कोई कर्ज लेकर चार दीवारें खड़ी करता है ताकि बुढ़ापे में सिर छिपाने की जगह हो. लेकिन जब उसी घर के दरवाजे पर एक दिन प्रशासन का नोटिस चिपक जाए और लिखा हो कि मकान अवैध है, इसे तोड़ा जाएगा, तब सिर्फ दीवारें नहीं कांपतीं, पूरा परिवार भीतर से हिल जाता है.
पटना में इन दिनों कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिल रहा है, जहां बुलडोजर एक्शन के डर ने कई परिवारों की नींद, भूख और सुकून छीन लिया है. गंगा किनारे अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ जिला प्रशासन और पटना नगर निगम की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है.