वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 47वें मैच में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हरा दिया. 229 रनों के विशाल लक्ष्य को मुंबई इंडियंस ने 8 गेंद पहले ही चेज कर लिया. ये मुंबई का आईपीएल में सबसे बड़ा सफल चेज है. इससे पहले उन्होंने इसी सीजन KKR के खिलाफ 221 रन चेज किया था.चोट से उबरने के बाद रोहित शर्मा ने शानदार वापसी की. उन्होंने अर्धशतक जड़ा और रयान रिकेल्टन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी करके जीत की नींव रख दी.रोहित ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए, और रिकेल्टन, जिन्होंने कुछ जोरदार शॉट लगाए, ने 83 रन जोड़े. इस तरह मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े में सबसे बड़े रन-चेज का रिकॉर्ड बना दिया. इस मैच में हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की. हार्दिक फिट ना होने की वजह से इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे.

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm