News Pratyaksh


#newspratyaksh #haridwar शहर के कनखल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. एक दूधवाले पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है. स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर जमकर धुनाई की. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिल

News Pratyaksh | Updated : Wed 06th May 2026, 12:00 pm
शहर के कनखल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. एक दूधवाले पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है. स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर जमकर धुनाई की. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पीड़िता की मां की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज किया गया.कनखल क्षेत्र में रियाज नाम का एक युवक दूध बेचने का काम करता है. आरोप है कि रियाज एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करता था. इसके बाद छात्रा ने अपने परिजनों को बता दिया. मंगलवार को रोजाना की तरह छात्रा अपने स्कूल जा रही थी. आरोप है कि रियाज ने छात्रा के साथ फिर से छेड़छाड़ कर दी. छात्रा के विरोध करने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.