#newspratyaksh #bihar
जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में पिछले दिनों पहुंचे मशहूर मोकामा विधायक अनंत सिंह के स्वागत में उनके समर्थकों द्वारा कानून की धज्जियां उड़ाने का मामला अब तूल पकड़ चुका है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक अश्लील गानों की धु
News Pratyaksh | Updated : Wed 06th May 2026, 12:02 pm
जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में पिछले दिनों पहुंचे मशहूर मोकामा विधायक अनंत सिंह के स्वागत में उनके समर्थकों द्वारा कानून की धज्जियां उड़ाने का मामला अब तूल पकड़ चुका है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक अश्लील गानों की धुन पर डांस और अवैध हथियार लहराते हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह समेत 9 नामजद और अन्य अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.वायरल वीडियो से खुलासा: एसपी विनय तिवारी ने बताया कि 4 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया की नियमित निगरानी के क्रम में व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो एवं तस्वीरें संज्ञान में आईं. सूक्ष्म अवलोकन से यह तथ्य सामने आया कि 2 अप्रैल 2026 एवं 3 अप्रैल 2026 को मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमराव में गुड्डू राय के आवास पर आयोजित जनेऊ कार्यक्रम में अवैध प्रतिबंधित एवं लाइसेंसी हथियारों का प्रदर्शन कर लहराया गया साथ ही अश्लील नृत्य का प्रसारण किया गया.