झारखंड के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. राज्य में आगामी 10 मई 2026 को आयोजित होने वाली B.Ed, M.Ed एवं B.P.Ed संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने अपरिहार्य कारणों का हवा
News Pratyaksh | Updated : Wed 06th May 2026, 12:02 pm
झारखंड के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. राज्य में आगामी 10 मई 2026 को आयोजित होने वाली B.Ed, M.Ed एवं B.P.Ed संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए परीक्षा को अगले आदेश तक टालने का निर्णय लिया है.
इस संबंध में पर्षद ने मंगलवार को आधिकारिक सूचना जारी कर दी. जारी नोटिस के अनुसार, पहले यह परीक्षा 10 मई 2026 (रविवार) को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होनी थी, लेकिन अब इस तिथि को परीक्षा नहीं ली जाएगी. पर्षद ने स्पष्ट किया है कि नई परीक्षा तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी, जिसकी जानकारी अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट और समाचार पत्रों के माध्यम से दी जाएगी.परीक्षा स्थगित होने से हजारों अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बन गई है. कई छात्र लंबे समय से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और अंतिम चरण की तैयारी में जुटे थे. अचानक परीक्षा टलने से उनकी रणनीति पर असर पड़ा है, हालांकि पर्षद के इस निर्णय को देखते हुए अभ्यर्थियों को अब अतिरिक्त समय मिल गया है, जिसका उपयोग वे अपनी तैयारी को और मजबूत करने में कर सकते हैं.