News Pratyaksh


धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के समीप उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक सड़क करीब 2 फीट नीचे तक धंस गई. घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर कई जगहों पर दरारें भी साफ नजर आ रही हैं, जिससे ब

News Pratyaksh | Updated : Wed 15th Apr 2026, 12:41 pm
धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के समीप उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक सड़क करीब 2 फीट नीचे तक धंस गई. घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर कई जगहों पर दरारें भी साफ नजर आ रही हैं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है.
सूचना मिलते ही केंदुआडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी. पुलिस लगातार राहगीरों और वाहन चालकों को सतर्क कर रही है ताकि कोई अनहोनी न हो. फिलहाल बोकारो की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है.