बिहार के बक्सर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटा जा रहा है. इस वीडियो के संबंध में पुलिस ने बताया कि यह मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुरुदास मठिया गांव का है, जो रविवार देर रात घटित हुआ. यहां युवक के साथ भीड़ द्वारा की गई बर्बरता का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है.घटना रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पेड़ से उल्टा लटका दिया और उसकी जमकर पिटाई की. इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद समूचे इलाके में सनसनी फैल गई है. इस घटना ने स्थानीय कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.स्थानीय लोगों का ऐसा आरोप है कि युवक चोरी करने की नीयत से गांव में घुसा था. आहट मिलते ही ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और युवक को धर-दबोचा. इसके बाद लोगों ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए युवक को रस्सी के सहारे पेड़ से बांध दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर डाली. सुबह के समय सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह युवक को उग्र भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm