News Pratyaksh


बेगूसराय में पैसे के लिए पोते ने ही मार दी दादा को गोली!

News Pratyaksh | Updated : Fri 06th Oct 2023, 04:05 pm

बेगूसराय में पैसे के लिए पोते ने ही मार दी दादा को गोली!

बेगूसराय: जिले में चाय पीकर घर लौट रहे एक व्यक्ति को उसके चचेरे पोते ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मार दी। गोली लगने से घायल 62 वर्षीय किसान राम निरंजन सिंह को आनन फानन में इलाज के लिए शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। ये वारदात गुरुवार की रात 9 बजे नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 39 पोखरिया में अंजाम दी गई। फायरिंग के बाद पोखरिया मोहल्ले में इस घटना के बाद सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी के लिए नगर थाना पुलिस छापेमारी कर रही है। परिजनों ने बताया कि 62 वर्षीय राम निरंजन सिंह पेशे से किसान हैं। वे चाय पीने के लिए गुरुवार की रात चौक पर गये हुए थे। चाय पीने के बाद वो रात करीब 9 बजे घर लौट रहे थे तभी चचेरे पोते ने अपने साथियों के साथ उन्हें रास्ते में घेर लिया और पैसे की डिमांड करने लगा। इस दौरान वो उनसे पैसे छीनने की कोशिश करने लगा जिसका रामनिरंजन सिंह ने विरोध किया तो उसने गोली मार दी। दादा को गोली मारने के बाद पोता और उसके दोस्त फरार हो गए। किसान राम निरंजन सिंह को पैर में गोली लगी है।