अक्षय कुमार स्टार हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला आज 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. अक्षय एक बार फिर अपने कॉमेडी जोन में आकर दर्शकों को हंसाते नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है, जिन्होंने अक्षय के साथ भूल भुलैया जैसी ब्लॉकबस्टर हॉरर कॉमेडी फिल्म दी थी. इसके 14 साल बाद अक्षय और प्रियदर्शन भूत बंगला से साथ में आए हैं. सोशल मिडिया पर फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है, लेकिन ज्यादातर दर्शकों को फिल्म के सेकंड हाफ ने निराश कर दिया है. अक्षय कुमार की भूत बंगला को एक्स रिव्यू में कितनी रेटिंग मिल रही है, चलिए जानते हैं.दिग्गज फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म भूत बंगला का रिव्यू किया है. उन्होंने फिल्म को 3.5 स्टार देते हुए X पर लिखा है, “यह एक एंटरटेनर है, जो ज्यादातर मोड़ पर अच्छा काम करती है. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी निराश नहीं करती. फिल्म में डर और हंसी का अच्छा बैलेंस है'. उन्होंने यह भी लिखा, 'पहला हाफ हल्का-फुल्का है, जबकि दूसरा हिस्सा कहानी के डार्क बैकग्राउंड को दिखाता है। वीएफएक्स और माहौल फिल्म को मजबूत बनाते हैं, लेकिन स्क्रिप्ट और रनटाइम और भी बेहतर हो सकते थे'.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm