News Pratyaksh


भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन रौनक बनी रही. निवेशकों में इस बात को लेकर काफी उत्साह देखा गया कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव में कुछ कमी आ सकती है और आगामी वार्ताओं में युद्धविराम को आगे बढ़ाया जा सकता है. इसी सकारात्मक वैश्विक सं

News Pratyaksh | Updated : Tue 21st Apr 2026, 11:35 am

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन रौनक बनी रही. निवेशकों में इस बात को लेकर काफी उत्साह देखा गया कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव में कुछ कमी आ सकती है और आगामी वार्ताओं में युद्धविराम को आगे बढ़ाया जा सकता है. इसी सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए.कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 753.03 अंक यानी 0.96 प्रतिशत की छलांग लगाकर 79,273.33 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 211.75 अंक यानी 0.87 प्रतिशत बढ़कर 24,576.60 पर पहुंच गया.