झारखंड में IAS अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग में टाइपिंग एरर, नीरज कुमार सिंह और जाधव विजया की जिम्मेदारी बदली : पिछले दिनों झारखंड कैडर के 36 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़ी अधिसूचना जारी होने के बाद टाइपिंग एरर का हवाला देते हुए दो आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी बदलते हुए नई अधिसूचना जारी की गई है. इनमें 2015 बैच के नीरज कुमार सिंह और 2015 बैच की जाधव विजया नारायण राव का नाम शामिल है.इसके साथ ही 2012 बैच के अजय नाथ झा और 2018 बैच की समीरा एस को वर्तमान जिम्मेदारियों के अलावा अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं. इसके अलावा 2013 बैच के आदित्य कुमार आनंद को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.नीरज कुमार सिंह की जगह संदीप सिंह बने उत्पाद आयुक्तकार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की संशोधित अधिसूचना के मुताबिक, नीरज कुमार सिंह को अपर सचिव, उद्योग विभाग से स्थानांतरित करते हुए उत्पाद आयुक्त के स्थान पर अपर सचिव, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा नीरज सिंह के पास झारखंड राज्य विभरेजेज कॉर्पोरेशन के प्रबंधन निदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा जबकि श्रमायुक्त संदीप सिंह के पास उत्पाद आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार रहेगा
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm