News Pratyaksh


गिरिडीह में सीसीएल के क्रशर में खूनी संघर्ष में मारे गए दिलीप दास के परिजनों से मंत्री सुदिव्य कुमार ने मुलाकात की: पांच मई की देर शाम को सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के क्रशर (सीपी साइडिंग) के पास खूनी संघर्ष हो गया था. यहा खंडीहा निवासी दिलीप दास की हत्या कर

News Pratyaksh | Updated : Fri 08th May 2026, 12:30 pm
गिरिडीह में सीसीएल के क्रशर में खूनी संघर्ष में मारे गए दिलीप दास के परिजनों से मंत्री सुदिव्य कुमार ने मुलाकात की: पांच मई की देर शाम को सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के क्रशर (सीपी साइडिंग) के पास खूनी संघर्ष हो गया था. यहा खंडीहा निवासी दिलीप दास की हत्या कर दी गई थी. इस मामले को लेकर काफी हो हंगामा भी हुआ. मृतक दिलीप की मां ने मुफस्सिल थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस बीच शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के विधायक सह सूबे के मंत्री सुदिव्य कुमार मृतक दिलीप के घर पहुंचे.
मृतक दिलीप की मां कौशल्या देवी और उनके घर के अन्य सदस्यों से मंत्री ने मुलाकात की. इस दौरान मृतका की मां ने बताया कि मंगलवार की शाम को दिलीप अपनी बहन के घर बगुलवाटांड जा रहा था. इसी बीच सीसीएल के अधिकारी रामसागर समेत अन्य कर्मियों ने उसकी हत्या कर दी. मंत्री ने कौशल्या की मां से कहा कि 'जो भी मदद होगी, की जाएगी, रोजगार भी दिलाने की व्यवस्था होगी. इसके अलावा जो भी मदद है की जाएगी