News Pratyaksh


उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 159 अभ्यर्थियों को कोर्ट ने जमानत दे दी : उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए 159 अभ्यर्थियों को कोर्ट से जमानत मिल गई है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत ने मामले में सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित

News Pratyaksh | Updated : Fri 08th May 2026, 12:32 pm
उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 159 अभ्यर्थियों को कोर्ट ने जमानत दे दी : उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए 159 अभ्यर्थियों को कोर्ट से जमानत मिल गई है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत ने मामले में सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. शुक्रवार को 159 अभ्यर्थियों को जमानत प्रदान कर दी ग
झारखंड में हुए उत्पाद सिपाही परीक्षा के दौरान पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए 159 अभ्यर्थियों को शुक्रवार को जमानत मिल गई. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत में आरोपितों को 20-20 हजार रुपए का बेल बांड भरने का आदेश दिया है. मामले में कई अभ्यर्थियों की ओर से सीनियर एडवोकेट अविनाश पांडे ने बेल पर बहस किया और उनका पक्ष मजबूती से रखा.
अदालत में यह बताया गया कि अभ्यर्थियों को जो पेपर मिले थे, उसमें परीक्षा में आए प्रश्न पत्रों में से दो-तीन प्रश्नों के अलावा कोई भी प्रश्न पत्र मैच नहीं कर रहा था. इससे यह सिद्ध होता है कि मामले में 159 अभ्यर्थी दोषी नहीं है. गौरतलब है कि पेपर लीक मामले में 166 आरोपितों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया था.