जिले के पांकी थाना क्षेत्र के गढ़गांव इलाके में बारात लेकर जा रही एक बस हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गई. इस घटना में चार बाराती झुलस गए. चारों को इलाज के लिए पांकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया था, जहां सभी को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया. पांकी के थाना प्रभारी राजेश रंजन ने घटना की पुष्टि की है.दरअसल, पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के मालगांव से एक बारात चतरा के लावालौंग के रिमी रामपुर गांव जा रही थी. इसी क्रम में पांकी के गढ़गांव में बस के ऊपर बैठे चार लोग हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गए. इस घटना में बस के अंदर मौजूद अन्य बारातियों को भी बिजली का झटका लगा. हालांकि चारों के संपर्क में आने के बाद तुरंत बस ड्राइवर ने बहादुरी दिखाते हुए बस को आगे बढ़ा दिया जिससे तार का संपर्क कट गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.घायलों की पहचान पाटन के इलाके के रहने वाले प्रमोद कुमार यादव, राजेश कुमार, रंजन कुमार यादव और विनोद कुमार यादव के रूप में हुई है. घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा तफरी मची हुई थी. चारों जख्मी का इलाज मेदिनीराय डिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में किया जा रहा है. सभी के सिर एवं गला के हिस्से झुलस हुए हैं.इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन एवं अन्य लोग अस्पताल पहुंचे हैं. घटना की सूचना पाकर पांकी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm