News Pratyaksh


महिला समृद्धि योजना भाजपा द्वारा 2025 के विधानसभा चुनाव में किए गए प्रमुख वादों में से एक है : राजधानी दिल्ली की लाखों महिलाओं के लिए खुशियों वाली खबर है. दिल्ली सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी महिला वित्तीय सहायता योजना को जमीन पर उतारने की तैयारी पूरी कर ली

News Pratyaksh | Updated : Mon 11th May 2026, 01:21 pm
महिला समृद्धि योजना भाजपा द्वारा 2025 के विधानसभा चुनाव में किए गए प्रमुख वादों में से एक है : राजधानी दिल्ली की लाखों महिलाओं के लिए खुशियों वाली खबर है. दिल्ली सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी महिला वित्तीय सहायता योजना को जमीन पर उतारने की तैयारी पूरी कर ली है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार आगामी 1 जून से उस विशेष पंजीकरण पोर्टल को लॉन्च करने जा रही है, जिसके माध्यम से पात्र महिलाएं 2500 रुपये प्रति माह की सहायता राशि के लिए आवेदन कर सकेंगी.
यह योजना, जिसे 'महिला समृद्धि योजना' या संभावित रूप से 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' के नाम से जाना जाएगा, 2025 के विधानसभा चुनाव में किए गए प्रमुख वादों में से एक है. सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लगभग 17 लाख महिलाओं को इस योजना के दायरे में लाया जाए.