राहे थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. शादी समारोह में शामिल होने जा रही यात्रियों से भरी बस दुलमी गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बस में सवार महिलाएं और बच्चे चीख-पुकार करने लगे. दुर्घटना में करीब 20 लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है.संकट मोचन बस (नंबर JH01AU-4949) राहे थाना क्षेत्र के डोमांडी गांव से सोनाहातू थाना क्षेत्र के कोड़ाडीह गांव जा रही थी. बस में करीब 40 से 50 लोग सवार थे, जो शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान दुलमी गांव के पास अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे पलट गई.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm